{"_id":"5f9ee2bf853d0f3cf432d812","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-5664-new-cases-51-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 5664 नए मामले आए सामने, 51 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 5664 नए मामले आए सामने, 51 लोगों की मौत
Sun, 01 Nov 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 5664 मामले सामने आए हैं। जबकि 51 लोगों की मौत हो गई है। बता दें दिल्ली में पिछले चार दिनों से रोजाना पांच हजार से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.30 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5,664 new #COVID19 cases, 4,159 recoveries and 51 deaths reported in Delhi today.
विज्ञापन
The total case tally stands at 3,92,370 including 3,51,635 recoveries, 34,173 active cases and 6,562 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/a5Y8FQXt0r— ANI (@ANI) November 1, 2020
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली में 4159 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजधानी में रविवार को कुल 44623 कोरोना जांच की गई है। इसमें 14347 आरटी-पीसीआर जांच और 30276 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 47,25,318 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 3,92,370 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमे से 3,51,635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 6565 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 34173 सक्रिय मरीज हैं। राजधानी में अभी कुल 3359 कंटेनमेंट जोन हैं।