फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 5475 new cases 91 death 

दिल्ली : पिछले 24 घंटों में 5475 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 91 लोगों की मौत 

Thu, 26 Nov 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 26 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 5475 new cases 91 death 
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5475 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 91 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में गुरुवार को 4937 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.65 प्रतिशत है। दिल्ली में पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में गुरुवार को 63266 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 28897 आरटी-पीसीआर जांच और 34369 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 60,39,703 कोरोना जांच की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में अब तक कुल 5,51,262 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से कुल 5,03,717 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 8811 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 38734 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 23,479 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5156 कंटेनमेंट जोन हैं। 

दिल्ली में अब तक 35 स्वास्थ्य कर्मचारियों की हो चुकी है मौत 
कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है। पिछले दो सप्ताह में राजधानी में तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिनमें से एक डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी हैं। जबकि अन्य दो स्वास्थ्य कर्मचारी दिल्ली के निजी अस्पतालों में तैनात थे। 

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को आरएमएल अस्पताल के डॉ. श्रीमंत साहू मेडिसिन विभाग में तैनात थे। कुछ ही दिन पहले संक्रमित होने के चलते वह होम आइसोलेशन में थे लेकिन अचानक तबियत बिगडने के बाद उन्हें द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर हालत होने के चलते मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि संक्रमण का स्तर अत्यधिक होने के चलते उनकी रिकवरी की संभावना बेहद कम होने लगी थी जिसके चलते बुधवार सुबह डॉ. साहू ने अंतिम सांस ली। 


45 वर्षीय डॉ. साहू के निधन पर बृहस्पतिवार को आरएमएल अस्पताल में शोक सभा भी आयोजित की गई। आरएमएल अस्पताल में अब तक तीन स्वाथ्स्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। जबकि एम्स, सफदरजंग, लोकनायक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद मौत के शिकार हुए। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार देश भर में अब तक कोरोना वायरस की वजह से दो हजार से भी अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिनमें से अगर डॉक्टरों की बात करें तो अब तक 600 से अधिक डॉक्टरों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते 8811 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 35 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अगर वरिष्ठ डॉक्टरों की बात करें तो दिल्ली में अब तक 11 वरिष्ठ डॉक्टरों की कोविड संक्रमित होने के बाद मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed