{"_id":"5ff465539d2a1a35b3485c40","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-442-new-cases-12-death-557-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 442 नए मामले आए सामने, 12 की मौत, 557 मरीज स्वस्थ घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 442 नए मामले आए सामने, 12 की मौत, 557 मरीज स्वस्थ घोषित
Tue, 05 Jan 2021 06:40 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 442 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 557 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 442 new #COVID19 cases, 557 recoveries and 12 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 6,27,698
Total recoveries: 6,12,527
Death toll: 10,609
Active cases: 4,562 pic.twitter.com/WFZl4W2O0h — ANI (@ANI) January 5, 2021
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस की 79777 जांच की गई हैं। इसमें 41633 आरटी-पीसीआर जांच और 38144 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 90,06,583 कोरोना जांच की गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक कुल 6,27,698 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,12,527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10609 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 4562 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से कुल 2285 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 6.97 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है।