दिल्ली में कोरोना वायरस के 4266 नए मामले आए सामने, 21 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4266 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,09,748 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 2754 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 1,78,154 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4687 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 26907 सक्रिय मरीज हैं।
Delhi reports 4,266 new #COVID19 cases and 21 deaths in last 24 hours; 2754 recovered/discharged/migrated. Total cases in the national capital rise to 2,09,748 including 4,687 deaths and 1,78,154 recovered/discharged/migrated. Active cases 26,907: Government of Delhi pic.twitter.com/rXhJZTvnJA
— ANI (@ANI) September 11, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को राजधानी में 8305 आरटी-पीसीआर जांच और 52275 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में आज कुल 60580 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 20,22,700 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 10.37 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.23 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 1329 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी कुल 14571 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।