फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi COVID-19 News: coronavirus in delhi latest updates 4235 new cases 29 death

Coronavirus: दिल्ली में 4235 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत 

Sun, 13 Sep 2020 06:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 13 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi COVID-19 News: coronavirus in delhi latest updates 4235 new cases 29 death
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 4235 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,18,304 हो गई है। राजधानी में रविवार को 3403 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,84,748 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4744 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 28812 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को राजधानी में 10116 आरटी-पीसीआर जांच  और 46540 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में रविवार को कुल 56656 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 21,39,432 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 15946 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1488 हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.20 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.17 प्रतिशत हो गई है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें को मृत्यु दर काफी कम 0.68 प्रतिशत है। 

कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय है मास्क का प्रयोग करना: सत्येंद्र जैन

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मिले अनुभवों से हमें यह पता चला है कि कोरोना संक्रमण की रोक-थाम के लिए सबसे बेहतर उपाय है मास्क का अधिकतम प्रयोग करना।


हम बाहर निकलने पर जितने अधिक समय तक मास्क पहनेंगे, उतने ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है और कई लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि हम उन्हें मास्क के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से कई तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed