फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 4086 new cases 26 death

दिल्ली में कोरोना वायरस के 4086 नए मामले आए सामने, मृत्यु दर 1.78 प्रतिशत पहुंची 

Fri, 23 Oct 2020 10:01 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 23 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 4086 new cases 26 death
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4086 नए मामले सामने आए है। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,48,404 हो गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में शुक्रवार में 3296 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 3,16,214 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 6189 मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 26001 सक्रिय मरीज हैं। 


राजधानी में अभी कुल 15483 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कुल 58568 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 16874 आरटी-पीसीआर और 41694 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। 



दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.18 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.78 प्रतिशत है। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

राजधानी में 35 दिन बाद कोरोना के दैनिक मामले फिर से चार हजार के आंकड़े को पार कर गए। वहीं, रिकवरी दर 90 फीसदी है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में  15739  बेड की व्यवस्था है। इनमें 5116 मरीज भर्ती हैं और 10557 खाली हैं। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 935 और स्वास्थ्य केंद्रों में 315 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2777 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed