दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 4067 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 73 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4067 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 4862 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 73 लोगों की मौत हो गई। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत दर्ज की गई है।
Delhi reports 4,067 new #COVID19 cases, 4,862 recoveries and 73 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases 5,86,125
Total recoveries 5,48,376
Death toll 9,497
Active cases 28,252 pic.twitter.com/9ejBSt33gt— ANI (@ANI) December 4, 2020
दिल्ली में शुक्रवार को 85003 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 40101 आरटी-पीसीआर जांच और 44812 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 65,85,703 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 5,86,125 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 5,48,376 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 9497 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.9 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 28252 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 16950 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 5909 हो चुकी है।