दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चार हजार से कम मिले कोरोना संक्रमित, 82 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा सैंपल की जांच हुई है। पिछले एक दिन में 70 हजार से अधिक सैंपल की जांच में चार हजार से कम संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते बुधवार को दिल्ली में 78 हजार से अधिक सैंपल की जांच हुई थी और केवल पांच फीसदी सैंपल संक्रमित मिले थे। जबकि गुरुवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 75,230 सैंपल की जांच में 4.96 फीसदी कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी दी है।
Delhi reports 3734 new #COVID19 cases, 4834 recoveries and 82 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases 5,82,058
Total recoveries 5,43,514
Death toll 9424
Active cases 29,120 pic.twitter.com/4x5i3qPgL5— ANI (@ANI) December 3, 2020
पिछले एक दिन में दिल्ली में 3734 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 4834 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इसी के साथ ही कोरोना वायरस से 82 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,82,058 हो चुकी है जिनमें से 5,43,514 अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 9424 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
दिल्ली में लंबे समय बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हजार से नीचे आई है। दिल्ली में कुल सक्रिय मरीज 29120 बचे हैं जिनमें से 17,790 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 5759 हो चुकी है। एक दिन पहले तक दिल्ली में 5772 कंटेनमेंट जोन थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 33,298 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए हुई है। उधर कोरोना संक्रमित मरीजों के वेंटिलेटर को लेकर बात करें तो दिल्ली के मैक्स, अपोलो, गंगाराम सहित कई बड़े अस्पतालों में हाउसफुल स्थिति चल रही है। वेंटिलेटर न मिलने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।