{"_id":"5ef6167713bee362f6127d8e","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-3460-new-cases-63-death-total-tally-reaches-to-77240","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना के 3460 नए मामले आए सामने, 63 की मौत, कुल संक्रमित 77240","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना के 3460 नए मामले आए सामने, 63 की मौत, कुल संक्रमित 77240
Fri, 26 Jun 2020 09:08 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3460 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 63 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77240 हो गई है। शुक्रवार को राजधानी में 2326 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक दिल्ली में 47091 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2492 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 27657 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 63 deaths and 3460 #COVID19 positive cases today. Total number of cases stands at 77,240 including 47091 recovered/discharged/migrated, 27,657 active cases and 2492 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/FMKxCCoQIj
— ANI (@ANI) June 26, 2020विज्ञापन
सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच आई निगेटिव, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच शुक्रवार को निगेटिव आई है। जिसके बाद शाम उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन को पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
दिल्ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।