दिल्ली में फिर संक्रमितों की संख्या 3 हजार के पार, 3188 संक्रमितों की पुष्टि, 57 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगलवार को 3188 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 3307 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में मंगलवार को 57 मरीजों की मौत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले दस दिनों में राजधानी में मृत्यु दर 2.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।
Delhi reports 3,188 new #COVID19 cases, 3,307 recoveries and 57 deaths today.
विज्ञापन
Total cases 5,97,112
Total recoveries 5,65,039
Death toll 9,763
Active cases 22,310 pic.twitter.com/25KUhnmrBJ
— ANI (@ANI) December 8, 2020
दिल्ली में मंगलवार को 75409 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 31098 आरटी-पीसीआर जांच और 44311 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 68,69,328 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 5,97,112 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,65,039 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 9763 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.69 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुल 22310 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 12909 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।