{"_id":"5f8074ee8ebc3e9be1055e38","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-3098-recovered-2860-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कोरोना वायरस से 3098 मरीज हुए स्वस्थ, 2860 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कोरोना वायरस से 3098 मरीज हुए स्वस्थ, 2860 नए संक्रमित मिले
Fri, 09 Oct 2020 08:04 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजधानी में 24 घंटे में 3098 मरीज स्वस्थ हुए और 2860 नए संक्रमित मिले हैं। दस दिन से संक्रमितों के मुकाबले अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर भी बढ़कर करीब 91 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 2,860 new #COVID19 cases and 39 deaths over the last 24 hours.
विज्ञापन
Total positive cases stand at 3,03,693 out of which 21,955 are active patients. pic.twitter.com/bxLYCIhCM7— ANI (@ANI) October 9, 2020
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,अब तक कुल 3,03,693 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2,76,046 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आने से 39 मरीजों ने जान गंवा दी। अब तक इस महामारी से 5692 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 12609 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।
वहीं, कोविड अस्पतालों में 5235 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 986 और हेल्थ सेंटर में 265 मरीजों का इलाज चल रहा है।
एक दिन में 49135 जांच की गई। संक्रमण दर 5.82% रही। प्रति 10 लाख की आबादी पर 18,55,22 टेस्ट हो रहे हैं। अब तक कुल 35,249,30 जांच की जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2727 हो गई है। दिल्ली की कुल मृत्युदर 1.87% हो गई है। वहीं,10 दिन की ये दर 1.36% है।