दिल्ली में कोरोना वायरस के 2780 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2,780 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हो गई है।
Delhi reports 2,780 new #COVID19 cases and 29 deaths over the last 24 hours.
विज्ञापन
Total positive cases stand at 3,09,339 out of which 21,701 are active patients. 5,769 deaths and 2,81,869 patients discharged so far: Delhi Government pic.twitter.com/uog9DArwwSविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2020
दिल्ली में रविवार को 3,057 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,81,869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5769 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 21,701 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 10801 आरटी-पीसीआर जांच और 37952 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में रविवार को कुल 498753 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3623419 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.54 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12470 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2710 कंटेनमेंट जोन हैं।
इस बार त्योहारों पर नहीं दी जाएगी मेले लगाने की अनुमित
Fairs/Melas/Food-stalls (inside and outside the venues), Jhoolas/Rallies/Exhibitions/Processions will not be permitted during festivals till 31st October, 2020 in Delhi: Delhi Disaster Management Authority, Government of Delhi. #COVID19 pic.twitter.com/5VesHAn9nH
— ANI (@ANI) October 11, 2020
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को जानकारी दी कि 31 अक्तूबर तक त्योहारों के दौरान मेले/ खाने के स्टॉल/ झूले/ रैलियां/ प्रदर्शनियां लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।