{"_id":"5f79ec557b83bd51f12fc527","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2683-new-cases-38-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 2683 नए मामले आए सामने, 38 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2683 नए मामले आए सामने, 38 लोगों की मौत
Sun, 04 Oct 2020 09:07 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2683 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 38 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,90,613 हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 2,683 new #COVID19 cases, 3,126 recoveries/discharges/migrations and 38 deaths today. Total number of cases rise to 2,90,613 including 2,60,350 recoveries/discharges/migrations and 5,510 deaths. Active cases stand at 24,753: Delhi Govt pic.twitter.com/0k8SCHH3yi
— ANI (@ANI) October 4, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को 3126 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,60,350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5510 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 24753 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 8963 आरटी-पीसीआर जांच और 41869 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में रविवार को कुल 50832 जांच की गई है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 32,81,784 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.86 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। राजधानी में अभी 14700 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।