दिल्ली में कोरोना वायरस के 2509 नए मामले आए सामने, 19 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2509 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,569 हो गई है। राजधानी में बुधवार को 1858 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,58,586 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4481 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 16502 सक्रिय मामले हैं।
7,870 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 20,965 Rapid antigen tests conducted today. So far, 16,36,518 tests have been conducted so far & Tests Per Million (TPM) stands at 86,132: Health Department, Government of Delhi https://t.co/ibj7xFnYlD
— ANI (@ANI) September 2, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को 7870 आरटी-पीसीआर जांच और 20965 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 16,36,518 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 8407 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
9 रेलवे स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे 503 आइसोलेशन कोच
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की मांग पर उत्तर रेलवे 503 आइसोलेशन कोच उपलब्ध करा रहा है। इनकी क्षमता 8,048 बेड के बराबर होगी। बताया जा रहा है कि यह कोच दिल्ली के नौ अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे।
डीडीएमए की बैठक में हुआ ये फैसला
गौरतलब है कि आज डीडीएमए की बैठक भी हुई जिसमें एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली में कोरोना के हालातों की समीक्षा की गई। इसमें हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन पर ध्यान बढ़ाने की बात हुई और हालात की गंभीरता को देखते हुए तमाम कदम उठाने की भी सहमति बनी।
1 सितंबर को आए 2300 से ज्यादा मामले
दिल्ली में 15 दिन से कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा केस आए हैं। 4 जुलाई के बाद यह दैनिक मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।