{"_id":"5f71f7558ebc3e9bc202bbca","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1984-new-cases-37-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1984 नए मामले आए सामने, 37 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1984 नए मामले आए सामने, 37 लोगों की मौत
Mon, 28 Sep 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1984 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,73,098 हो गई है।
विज्ञापन
37 deaths and 1,984 fresh positive cases reported in Delhi, in the last 24 hours. The total number of COVID19 cases now stands at 2,73,098 including 2,40,703 recoveries, 27,123 active cases and 5,272 deaths: Delhi Health Department pic.twitter.com/rI2PLuPjJV
— ANI (@ANI) September 28, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को 4052 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,40,703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5272 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 27123 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि सोमवार को राजधानी में 7672 आरटी-पीसीआर जांच और 28630 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में सोमवार को कुल 36302 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 29,61,056 जांच की गई है।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.22 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 2465 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी कुल 16679 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।