फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1606 new case 35 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1606 नए मामले, 35 की मौत 

Tue, 14 Jul 2020 07:58 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Jul 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1606 new case 35 death 
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1606 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,346 हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 1924 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 93,236 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 3446 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 18664 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को दिल्ली में 5650 आरटी-पीसीआर जांच और 15413 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 713908 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल  657 कंटेनमेंट जोन हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने एलएनजेपी में शुरू किया दूसरा प्लाज्मा बैंक
आईएलबीएस संस्थान के बाद दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी में भी प्लाज्मा बैंक शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसका उद्धाटन किया। केजरीवाल ने दावा किया कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आती, ये प्लाज्मा बैंक काफी मददगार साबित होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी कोरोना के इलाज में काफी कारगर साबित हो रही है। राजधानी में मृत्यु दर कम करने में इस थैरेपी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से राजधानी में हालात लगातार सुधर रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ा है और संक्रमण दर भी कम हुई है। लोगों को अभी और सावधानी बरतने की जरूरत है। एलएनजेपी का यह बैंक दिल्ली के केंद्र में है। इससे लोग यहां आसानी से आकर प्लाज्मा ले सकेंगे और दान भी कर सकेंगे।


मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी नहीं होगी बेड की कमी
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कोविड अस्पतालों में 70 फीसदी से ज्यादा बेड खाली है, लेकिन सरकार इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे आने वाले समय में अगर मरीज बढ़ें भी तो बेड की कोई दिक्कत न हो। केंद्र और दिल्ली सरकार इस महामारी से मिलकर लड़ाई कर रहे हैं। इस कारण ही दिल्ली में हालात लगातार सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ाई के दिल्ली मॉडल की सराहना की है। इस बात की उन्हें काफी खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed