दिल्ली में कोरोना वायरस के 1349 नए मामले आए सामने, 27 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1349 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 27 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,096 हो गई है। मंगलवार को 1200 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,06,118 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 3690 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 15, 288 सक्रिय मामले हैं।
5651 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 15,201 Rapid antigen tests conducted today. A total of 8,51,311 tests have been done so far: Government of Delhi https://t.co/UFq23aaDAa
— ANI (@ANI) July 21, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को दिल्ली में 5651 आरटी-पीसीआर जांच और 15201 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 8,51,311 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 689 कंटेनमेंट जोन हैं।
दिल्ली में हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट आई सामने, 24 फीसदी आबादी हुई संक्रमित
दिल्ली में 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक किए गए सीरो सर्वे अध्ययन की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली की लगभग एक चौथाई आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 23.48% लोगों में कोरोना की एंटी बॉडी मिली है।
इसका मतलब यह हुआ कि राजधानी की करीब 24 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। हालांकि इसमें बड़ी बात ये है कि इनमें से अधिकतर लोग बिना लक्षण वाले हैं।
किन लोगों पर हुआ था सर्वे
दिल्ली में सीरोलॉजी टेस्ट में उन लोगों को ही शामिल किया गया था, जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। इसमें अलग-अलग उम्र व इलाके के लोगों को शामिल किया गया है। दिल्ली के सभी 11 जिलों से कुल 21,387 सैंपल एकत्रित किए गए थे।
सभी सैंपल को नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेज गया था। एनसीडीसी ने सैंपल की जांच करने के बाद ये रिपोर्ट सौंपी है। सर्वे की शुरुआत कंटेनमेंट जोन से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सभी जिलों में इसको किया गया।