दिल्ली में कोरोना वायरस के 1118 नए मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1118 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,36,716 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 1201 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 1,22,131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 3989 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 10596 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 1,118 new #COVID19 cases, 1,201 recovered/discharged/migrated cases and 26 deaths in the last 24 hours. Total cases rise to 1,36,716 including 1,22,131 recovered/discharged/migrated cases and 3,989 deaths. There are 10,596 active cases: Government of Delhi pic.twitter.com/vPtDOfJv09
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 1, 2020
एम्स में 14 लोगों को दी जा चुकी है कोवैक्सीन
एम्स अस्पताल में अब तक करीब 14 लोगों को कोरोना की कोवैक्सीन दी जा चुकी है। पहले व्यक्ति को वैक्सीन दिए हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसमें कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। उम्मीद जताई जा रही है कि टीके का प्रथम चरण का ट्रायल सफल रहेगा।
एम्स में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर और मुख्य अध्ययनकर्ता डॉ. संजय राय ने बताया कि एक सप्ताह से मरीज पर नजर रखी गई है और वह पूरी तरह से ठीक है। रोजाना कोवैक्सीन के लिए करीब 20 लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को भी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद रक्त समेत अन्य जांच होती हैं, जिनमें तीन दिन का समय लग जाता है। इन जांच में जो उचित पाए जा रहे हैं उन्हें ही कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है। अभी तक करीब 14 लोगों को यह डोज दी जा चुकी है और सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
24 जुलाई को एम्स में पहली बार 30 साल के एक युवक डोज दी गई थी। कुछ दिनों पहले एम्स के एथिक्स कमेटी के वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी मिली थी।