{"_id":"5f36adfb8ebc3eabe945fbb7","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-corona-updates-in-hindi-total-cases-crosses-one-and-half-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दिल्ली में संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में सामने आए 1192 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: दिल्ली में संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में सामने आए 1192 नए मामले
Fri, 14 Aug 2020 09:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 1192 संक्रमित मिले और 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से 790 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमित 1,50,652 हो गए हैं और 1,35,108 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस हिसाब से रिकवरी दर करीब 90 फीसदी है।
विज्ञापन
वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 4,178 हो गई है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में इस समय 14125 बेड उपलब्ध हैं और 10753 खाली हैं। कोविड केयर सेंटरों में 10143 बेड हैं, जिनमें से 5571 खाली हैं।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 5882 हो गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 67,007 जांच की जा रही है। इसलिए कुल जांच का आंकड़ा 12,73,140 पर पहुंच गया है।
बीते 24 घंटों में 15,045 जांच की गई है। इसमें 5,721 आरटीपीआर और 9,324 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इस हिसाब से संक्रमण दर बढ़कर आठ फीसदी हो गई और कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 523 हो गए हैं।