फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi kejriwal government announce closure of all city schools of all classes till further order

पढ़ाई पर कोरोना की मार : दिल्ली में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार का फैसला

Fri, 09 Apr 2021 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Apr 2021 05:50 PM IST
सार

- अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
- कोविड के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया फैसला
- दिल्ली के कई अस्पतालों में पहले ही ओपीडी सेवाएं हो चुकी हैं बंद

विज्ञापन
Coronavirus in delhi kejriwal government announce closure of all city schools of all classes till further order
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के एक रिहायशी स्कूल में बीते दिनों प्रिंसिपल समेत कुछ छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके साथ ही आज जेएनयू में 24 छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। सिर्फ स्कूलों में ही नहीं दिल्ली के अस्पतालों के स्टाफ भी कोरोना की इस लहर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है कि स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए जाएं।

विज्ञापन





राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोविड विशेष घोषित
राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को दोबारा कोविड विशेष घोषित कर दिया गया है। अब इस अस्पताल में सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। इस बाबत अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी अस्पताल को कोविड विशेष घोषित किया गया था। तब करीब 9 महीने तक यहां कोरोना की ही मरीजों का इलाज हुआ था।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया की अस्पताल में अगले आदेश तक सभी गैर कोविड-19 सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर बुधवार देर रात यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अस्पताल में कोरोना के  200 मरीज भर्ती हैं।





सभी  मरीजों की हालत गंभीर है। इलाज के दौरान उन्हीं प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है जो पिछले साल किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक, संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  मार्च के पहले सप्ताह में उनके अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं था, लेकिन अब एक माह में ही 200 रोगी भर्ती हुए हैं।

शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में टीकाकरण अभियान के लिए तैनात एक नर्स और एक पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे घर में आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed