फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi Infection in 186 people but not showing symptoms

दिल्ली में 186 लोगों में संक्रमण, लेकिन किसी में नहीं दिख रहे लक्षण

Sun, 19 Apr 2020 09:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 19 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi Infection in 186 people but not showing symptoms
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम और तेज बुखार है तो उसे कोरोना संक्रमित मानकर तत्काल आइसोलेट किया जा रहा था, लेेकिन दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के जितने भी मामले आए हैं, उनमें खांसी, बुखार जैसे कोई भी लक्षण दिख नहीं रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि पूरी दिल्ली में ऐसे मरीजों की संख्या बड़ी तादाद में हो सकती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिन 736 मामलों की रिपोर्ट आई है, उनमें से 186 लोग संक्रमित पाए गए। यह संख्या करीब 25 फीसदी है, जो कि बहुत ज्यादा है। हैरानी की बात यह कि इनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। इन लोगों को पता ही नहीं कि वह वायरस से संक्रमित और सबके साथ घुल मिल रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति खतरनाक है कि दिल्ली में बहुत सारे लोग कोरोना संक्रमित हो कर घूम रहे हैं, लेकिन उनको पता नहीं है। संक्रमित लोगों से एक व्यक्ति से जब बात की गई तो बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के खाद्य वितरण केंद्र में खाना बांटने का काम कर रहा है। अब पता नहीं उसने कितने लोगों को संक्रमित कर दिया होगा। ऐसे में उस सेंटर पर जितने लोग खाना खाने आते हैं, सबकी रैपिड टेस्टिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के सभी खाद्य वितरण केंद्रों में खाना बांटने से जुड़े लोगों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन से दिल्ली वालों को नहीं मिलेगी राहत
राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सोमवार से लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। मौजूदा पाबंदियां अगले एक हफ्ते तक जारी रहेंगी। 27 अप्रैल को दिल्ली सरकार हालात की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed