{"_id":"5f1e8e3b2fca060b7d62af1d","slug":"coronavirus-in-delhi-613-new-cases-found-latest-updates-on-corona-in-national-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में सुधरने लगे हालात, आज मिले 613 नए मरीज, पिछले 65 दिनों की सबसे बड़ी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में सुधरने लगे हालात, आज मिले 613 नए मरीज, पिछले 65 दिनों की सबसे बड़ी गिरावट
Mon, 27 Jul 2020 01:54 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के हालात में लगातार सुधार नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के महज 613 नए मामले आए। पिछले 65 दिनों के बाद आज पहली बाद राजधानी में इतनी कम संख्या में मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 23 मई को 591 कोरोना मरीज मिले थे।
विज्ञापन
दिल्ली में आज कुल 1497 मरीज ठीक होकर घर गए। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,219 हो गई है, जिसमें 1,16,372 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं।613 new #COVID19 cases and 26 deaths reported in Delhi in the last 24 hours; 1497 people recovered/discharged/migrated. The total positive cases here rises to 1,31,219 including 1,16,372 recovered/discharged/migrated and 3853 deaths: Government of Delhi pic.twitter.com/Feb9Bf30Xj
— ANI (@ANI) July 27, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 26 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 3853 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10,994 हो गई है। इनमें से 6638 मरीज ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिख रहे हैं या कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन मरीजों ने होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 11,506 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 3821 आरटीपीसीआर और 7685 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए। अब तक दिल्ली में कुल 9,58,283 टेस्ट किए जा चुके हैं।
फिलहाल राजधानी में कोरोना मृत्यु दर 2.94 पहुंच गया है, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 716 हो गई है।