{"_id":"61037fe8cebf800475551aab","slug":"coronavirus-in-delhi-29-july-update-51-new-cases-in-24-hours-third-time-no-death-in-last-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 12 दिन में तीसरी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, 24 घंटे में सामने आए 51 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 12 दिन में तीसरी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, 24 घंटे में सामने आए 51 नए मामले
Fri, 30 Jul 2021 09:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:58 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 67,368 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल जांच में 46,425 आरटी-पीसीआर से और 20,943 एंटीजन से की गई। इस दिन 70 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में गुरुवार को 51 संक्रमित मिले और कोई मौत नहीं हुई। 12 दिन में ऐसा तीसरी बार है जब दैनिक मौत का आंकडा शून्य रहा है। इससे पहले 18 और 24 जुलाई को भी संक्रमण से किसी ने जान नहीं गंवाई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 67,368 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल जांच में 46,425 आरटी-पीसीआर से और 20,943 एंटीजन से की गई। इस दिन 70 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,144 हो गई है, जिनमें से 14,10,541 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,049 है। फिलहाल सक्रिय मरीज 554 है। इनमें से 169 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 327 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 07 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 299 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 35 लाख सैंपल की जांच हो गई है।
विज्ञापन