दिल्ली में कोरोना के 2244 नए मामले, 63 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2244 नए मामले सामने आए। जबकि 63 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में रविवार को 3083 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99444 हो गई है। दिल्ली में अब तक 71339 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 3067 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25038 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 63 deaths and 2,244 new #COVID19 positive cases today. Total number of positive cases stands at 99,444 including 71,339 recovered/discharged/migrated, 25,038 active cases and 3,067 deaths: Delhi Govt pic.twitter.com/ECrQeCu7xn
— ANI (@ANI) July 5, 2020विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को 9873 आरटी-पीसीआर और 13263 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 643504 कोरोना जांच की गई हैं।
डीआरडीओ ने 11 दिन में तैयार किया 1000 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल का ढांचा
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दिल्ली कैंट इलाके में 11 दिनों के अंदर सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल का ढांचा बनाकर तैयार किया गया है।
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी अस्पताल का दौरा करने पहुंचे।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ, गृह मंत्रालय, टाटा संस उद्योग और कई अन्य संगठनों के सहयोग से कोरोना मरीजों के लिए 1000 बेड वाला अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां 250 से अधिक गहन देखभाल इकाइयां भी उपलब्ध हैं।
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल अस्पतालों में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 15000 बेड हैं, जिनमें से 5300 पर उपचार चल रहा है। हां आईसीयू बेड की कमी है। अगर दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है तो यह बेड हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।