फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi 2089 new cases 42 death total tally reaches to 109140

दिल्ली में 2089 नए मरीज आए सामने, 42 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 109140 

Fri, 10 Jul 2020 08:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 10 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 2089 new cases 42 death total tally reaches to 109140
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2089 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 42 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में शुक्रवार को 2468 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109140 हो गई है। दिल्ली अब तक 84694 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 3300 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 21146 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि शुक्रवार को राजधानी में 10129 आरटी-पीसीआर और 12832 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं।  दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 747109 जांच की गई हैं।


जीटीबी अस्पताल में बढ़ेंगे 450 आईसीयू बेड
पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े कोविड विशेष गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भी आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। यहां 450 नए बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल 1500 बेड हैं, जिनमें करीब 60 आईसीयू सुविधा से लैस हैं।


पहले यह संख्या 30 थी, जिसे हाल ही में दोगुना किया गया है। अब आईसीयू में 450 नए बेड बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। सभी बेड पर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। सोमवार को दिल्ली के दो  बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी और राजीव गांधी में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर तीन गुना की गई थी।

सरकार ने दिए थे आदेश
19 जून को दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए थे। सरकार ने कहा था कि सभी अस्पताल प्रबंधन आईसीयू बेड की संख्या को और बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करें। इनमें सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed