फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi 144 new cases and 1 death on 16 March tendency of increasing infection seen

दिल्ली में कोरोना: बुधवार को दिल्ली में आए 144 नए मामले, एक की मौत, कमी के बावजूद संक्रमण बना हुआ है जानलेवा

Thu, 17 Mar 2022 09:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Mar 2022 09:30 AM IST
सार

गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18,63,345 हो चुकी है और अब तक कुल मौतों की संख्या 26,144 हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi 144 new cases and 1 death on 16 March tendency of increasing infection seen
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई। गौरतलब है कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार के आंकड़े गुरुवार सुबह जारी किए हैं। इसके अनुसार दिल्ली में अब भी संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत बनी हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18,63,345 हो चुकी है और अब तक कुल मौतों की संख्या 26,144 हो गई है। जारी डाटा के मुताबिक मंगलवार को 36,625 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 144 संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत, 131 नए मरीज मिले

दैनिक मामलों में लगातार कमी आने के बाद भी दिल्ली में कोरोना संक्रमण जानलेवा बना हुआ है। सोमवार दिन में ही दो लोगों की राजधानी के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमण के चलते मौत हुई है। जानकारी मिली है कि राजधानी के अस्पतालों में अभी भी 55 मरीज गंभीर स्थिति में उपचाराधीन हैं जिनमें से पांच मरीजों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि संक्रमण के मामलों में भले ही कमी देखने को मिल रही हो लेकिन यह अभी भी काफी गंभीर वायरस है जो कुछ लोगों में उनकी मौत का कारण बन रहा है।

उधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बीते एक दिन में कोरोना के 131 नए मामले सामने आए। वहीं 165 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस दौरान 31062 नमूनों की जांच में दैनिक संक्रमण दर 0.42 फीसदी पाई गई। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1863201 हुई है जिनमें 1836401 मरीज ठीक भी हुए लेकिन 26,143 रोगियों की अब तक दिल्ली में कोरोना से मौत हुई है। बहरहाल राजधानी में 3382 क्षेत्र अभी भी कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं।


विभाग ने यह भी बताया कि वर्तमान में 657 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से सर्वाधिक 471 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेट हैं। इन रोगियों में संक्रमण के लक्षण नहीं है या फिर बहुत हल्के हैं। हालांकि अस्पतालों में भर्ती 55 में से 27 मरीज ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं। इन्हें सांस लेने में कठिनाई के चलते भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed