फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus fear sanitization becomes business people sanitising home to office in different packages

कोरोना का डरः घर-ऑफिस सैनिटाइज करने का शुरू हुआ व्यापार, घातक हो सकता है प्रयोग

Wed, 13 May 2020 06:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी पवन कुमार सेठी, अमर उजाला, गुरुग्राम
पवन कुमार सेठी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 May 2020 06:45 PM IST
सार

- 2500 रुपये में हो रहा 5 हजार वर्गफुट का घर सैनिटाइज, 699 में घर बैठे मिल रही  किट 
- 1200 रुपये में हो रहा एक हजार वर्गफुट का घर सैनिटाइज
-  इसकी प्रशासनिक अनुमति की कोई पुष्टि नहीं है
- इसका अधिक प्रयोग भी घातक है

विज्ञापन
Coronavirus fear sanitization becomes business people sanitising home to office in different packages
सैनिटाइजेशन बना व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह कोरोना वायरस का ही डर है कि अब कोरोना संक्रमण रोकने के नाम पर लोगों ने घर व दफ्तरों को सैनिटाइज करने का व्यापार शुरू कर दिया है। यह लोग 1200 रुपये में घर व 2500 रुपये में कार्यालय सैनिटाइज कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ लोग सोडियम हाइप्रोक्लोराइड कैमिकल की किट बनाकर 699 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि सोडियम हाइप्रोक्लोराइड का सैनिटाइजर के रूप में प्रयोग घातक हो सकता है। इसकी प्रशासनिक अनुमति की कोई पुष्टि नहीं है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन शहर की प्रमुख सड़कों व कॉलोनियों की गलियों को सैनिटाइज करवा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोगों ने अपने कार्यालय जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वह अपने घर व कार्यालय को भी सैनिटाइज करवाना चाहते हैं। इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने इसे अपना व्यवसाय बना लिया। घर व कार्यालय सैनिटाइज करवाने के विज्ञापन शहर में जगह-जगह लगे देखे जा रहे हैं।  सोशल मीडिया पर भी इसका खूब प्रचार किया जा रहा है। 

एक विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर पता लगा कि 699 रुपये में 5 लीटर सोडियम हाइप्रोक्लोराइड समेत स्प्रे बोतल, दस्ताने व मास्क बेचे जा रहे हैं। दूसरे विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर पता लगा कि यह विज्ञापनदाता अपनी टीम भेजकर घर व कार्यालय सैनिटाइज करवा रहे हैं।

एक हजार वर्गफुट घर को 1200 रुपये तथा 5 हजार वर्गफुट के कार्यालय को 2500 रुपये में सैनिटाइज किया जाता है। सैनिटाइज करने में प्रयोग किए गए इस कैमिकल के दुष्प्रभावों पर दोनों ही विज्ञापनदाताओं ने थोड़ा दुष्प्रभाव होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

सोडियम हाइप्रोक्लोराइड कैमिकल का लापरवाही से प्रयोग घातक हो सकता है। सैनिटाइज करते वक्त अधिक मात्रा में प्रयोग से गले व आंख में इंफेक्शन हो सकता है। यदि कैमिकल सीधे शरीर से संपर्क में आता है तो इससे त्वचा जल सकती है।
- डॉ काजल कुमुद, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed