{"_id":"5e60e7c08ebc3eebbc69dbea","slug":"coronavirus-delhi-primary-school-closed-till-31-march-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल किए बंद
Thu, 05 Mar 2020 05:28 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 05 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
भारत में 30 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि कोरोनवायरस के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 5 वीं तक) कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: From tomorrow, all such schools(upto class 5th) both government & private to remain shut till March 31, in view of #CoronaVirus pic.twitter.com/qlj8NWP6rl
— ANI (@ANI) March 5, 2020विज्ञापन
दिल्ली में भी एक व्यक्ति के कोरोनावायरस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी कोरोनावायरस को लेकर स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोरोनावायरस से जुड़े लक्षणों के प्रति अलर्ट रहने बच्चों की साफ-सफाई को लेकर खासतौर पर सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
एडवाजरी में एहतियात के तौर पर बच्चों को अपने हाथ सैनिटाइजर से धोने, किसी में भी वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित करने, स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्र ना होने के निर्देश दिए गए हैं।
चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और संक्रमण के 89,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इटली से भारत घूमने आए 16 लोगों में इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है और इन लोगों का बस चालक भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मामले के बाद उनसे मिलने वाले कुल 66 लोगों की पड़ताल की गई है।