फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: delhi police lodged FIR against 11 home quarantine persons when they were not found at home during checking

CoronaVirus: घर से गायब हुए होम क्वारंटीन किए गए 11 लोग, क्या दिल्ली में हार जाएंगे कोरोना की लड़ाई?

Sun, 05 Apr 2020 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 05 Apr 2020 07:58 PM IST
सार

  • दिल्ली के शाहदरा इलाके से होम क्वारंटीन किये गये 11 लोग घर पर नहीं मिले, केस दर्ज       
  • इसके पहले भी 33 लोगों ने किया था उल्लंघन, गिरफ्तार भी हुए

विज्ञापन
CoronaVirus: delhi police lodged FIR against 11 home quarantine persons when they were not found at home during checking
Home Quarentine delhi Police - फोटो : Social Media

विस्तार

एक तरफ केंद्र और दिल्ली सरकार कोरोना की जंग जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग नियमों के पालन में गंभीर अवहेलना कर दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। इससे देश की राजधानी में ही कोरोना की लड़ाई हारने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को की गई एक चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई कि होम क्वारंटीन किये गये 11 लोग अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन्हें गिरफ्तार भी किया जायेगा। इसके पहले शुक्रवार को भी 33 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया था जिन पर एफआईआर भी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

11 के खिलाफ मामला दर्ज

शहादरा के डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस होम क्वारंटीन किए गये लोगों की नियमित चेकिंग करती रहती है। इससे उनके घर पर ही रहने की जानकारी भी मिलती रहती है, साथ ही अगर किसी व्यक्ति/परिवार को किसी सामान या सहायता की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए मदद भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज जब उनके जवान सभी लोगों की चेकिंग करने गये तो ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में पाए गये, लेकिन 11 लोगों के अपने घरों से गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 188 और एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इन लोगों की तलाश की जा रही है और इनकी गिरफ्तारी की जायेगी।

इसके पहले भी गायब हुए थे 33 लोग

यह पहला मामला नहीं है जब लोगों ने होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके पहले शुक्रवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों से 33 लोगों ने होम क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया था।

इसमें सबसे ज्यादा द्वारका जिले से 21 लोग अपने-अपने घरों से गायब मिले थे, जबकि दक्षिण जिले से आठ, उत्तरी जिले से दो, उत्तर पश्चिमी और उत्तरी जिले से एक-एक लोग अपने घरों पर नहीं मिले थे। बाद में इनमें से कुछ की गिरफ्तारी भी हुई थी।

क्या हो रही हैं परेशानियां

डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। अपने कर्तव्य पालन में उन्हें किसी तरह की परेशानी अभी तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है।



उन्होंने बताया कि किसी भी होम क्वारंटीन किए गये व्यक्ति की जांच के लिए जाते समय उनके जवान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। सभी जवानों के पास फेस मास्क होता है जिनका उपयोग अनिवार्य किया गया है। इसके आलावा समय-समय पर अपना हाथ धुलना और सैनिटाइजर के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 

.........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed