{"_id":"5e9045738ebc3e77515fc32a","slug":"coronavirus-delhi-police-filed-a-case-against-tablighi-jamaat-member-who-hide-his-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मरकज गए कांग्रेस पार्षद के पति ने बीमारी छिपाई, पत्नी और बेटी भी बाद में कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मरकज गए कांग्रेस पार्षद के पति ने बीमारी छिपाई, पत्नी और बेटी भी बाद में कोरोना पॉजिटिव मिले
Sat, 11 Apr 2020 06:07 AM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
तब्लीगी जमात
- फोटो : PTI (File)
छावला पुलिस ने एक कांग्रेसी महिला पार्षद के पति पर बृहस्पतिवार को एपिडेमिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाने का आरोप है। उनकी इस लापरवाही के चलते परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। पुलिस ने आरोपी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
द्वारका डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि पार्षद के पति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उससे पूछताछ की गई। इस दौरान उससे कितने लोग मिले और वह खुद कितने लोगों से मिला, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। पार्षद का परिवार दीनपुर गांव में रहता है।
विज्ञापन
उसकी लापरवाही से पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उसकी पत्नी और बेटी भी बाद में पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पार्षद व उनके पति ने दीनपुर गांव के कई जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ वितरित किया था। हालांकि इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पता चला
पार्षद के पति के मामले में टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पता चला कि वह निजामुद्दीन स्थित मरकज में गया था, लेकिन वह शुरुआत से मरकज में जाने की बात से इनकार कर रहा था। पुलिस ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीसीपी के अनुसार, द्वारका जिले में इससे पहले भी होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले 36 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।