फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pizza delivery boy covid-19 positive in delhi 72 Houses Of Malviya Nagar Quarantine News in Hindi

Coronavirus in Delhi: पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मालवीय नगर के 72 घरों को किया क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Apr 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Pizza delivery boy covid-19 positive in delhi 72 Houses Of Malviya Nagar Quarantine News in Hindi
दिल्ली में कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में घरों में पिज्जा डिलिवरी का काम करने वाला शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


उसकी रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन ने उन 72 घरों को क्वारंटीन कर दिया है जो डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में आए थे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित शख्स की रिपोर्ट उन्हें 14 अप्रैल को मिल गई थी, जिसके बाद उन घरों की पहचान की गई जहां उसने डिलिवरी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद 72 घरों को क्वारंटीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस शख्स में कोरोना के लक्षण थे और वह एहतियात बरतते हुए कई सरकारी अस्पतालों में टेस्ट कराने गया। हालांकि उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री न होने के चलते उसे बिना टेस्ट किए अस्पताल से लौटाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसका टेस्ट हुआ जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दक्षिण दिल्ली के डीएम ने जानकारी दी है कि डिलिवरी ब्वॉय जिनके लिए काम करता है उनके रिकॉर्ड के अनुसार हमें पता चला कि पिछले 15 दिनों में उसने किन घरों में डिलीवरी की थी। हमने उन 72 घरों में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा है। उसके रूममेट का परीक्षण किया गया है, जिसके रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

डीएम ने आगे बताया कि, बाकी लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं तो उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों में भी कोई लक्षण नहीं हैं। जब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आता, तब तक हमें लगता है कि ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। हम उसके पिछले 30 दिनों की पूरी गतिविधि का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed