फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus delhi municipal corporation reach nizamuddin area to sanitize some houses deny giving information

दिल्लीः निजामुद्दीन में निगम की टीम के सामने नई चुनौती, लोग घर सैनिटाइज नहीं कराने पर अड़े

Tue, 07 Apr 2020 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus delhi municipal corporation reach nizamuddin area to sanitize some houses deny giving information
निजामुद्दीन इलाका - फोटो : जी पाल

निजामुद्दीन में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए विभिन्न घरों में पहुंच कर नगर निगम और दिल्ली सरकार द्वारा लोगों की जांच कर आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। इलाके में 869 घरों की जांच की गई। इसमें से 43 घरों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। साथ ही इन लोगों ने घरों को सैनिटाइज भी नहीं कराया।

विज्ञापन


संक्रमण रोकने के लिए टीम डोर टू डोर सर्वे कर लोगों के घर पहुंच रही है। ऐसे में उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जो जमातियों के संपर्क में आए थे, लेकिन दिक्कत यह है कि कई लोग सर्वे करने पहुंची निगम की टीम को सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इसे लेकर टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


बहरहाल, राहत की बात यह है कि जिन घरों में जांच हुई है उन घरों में कोरोना पॉजिटिव मामले नहीं निकले हैं। निगम ने दिलदारनगर, निजाम नगर और खुसरू नगर में डोर टू डोर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 43 घरों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। जामनगर में 360 घरों की जांच की गई। जिसमें 10 घरों ने जानकारी देने से इनकार किया। दिलदार नगर में 228 घरों की जांच हुई जिसमें नौ लोगों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।


वहीं, खुसरू नगर में 279 घरों की जांच की गई। जिसमें 24 घरों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। निगम के अनुसार, कुछ घर ऐसे भी हैं जिन पर ताला लटका हुआ है ऐसे में उन घरों से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed