फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona will be investigated in high-tech mobile clinics in delhi

दिल्लीः हाई तकनीक से लैस मोबाइल क्लीनिक में होगी कोरोना की जांच

Mon, 01 Jun 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 04:45 AM IST
सार

  • दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने मोबाइल क्लीनिक वाहन को किया तैयार
  • यह मोबाइल क्लीनिक बस सोमवार से दक्षिणी दिल्ली जिला के इलाकों में दौड़ेगी
  • इसमें एंबुलेंस की भी व्यवस्था है और एक बार में तीन लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है

विज्ञापन
Corona will be investigated in high-tech mobile clinics in delhi
मोबाइल क्लीनिक बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में मोबाइल क्लीनिक के जरिए जांच हो सकेगी। हाई तकनीकों से लैस यह मोबाइल क्लीनिक बस सोमवार से दक्षिणी दिल्ली जिला के इलाकों में दौड़ेगी। इसमें एंबुलेंस की भी व्यवस्था है और एक बार में तीन लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है। 

विज्ञापन


एक बार में दो लोग सैंपल दे सकते हैं। सोमवार को दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस थर्मल इमेजिंग कैमरा है। पराबैंगनी किरणों के जरिए इस बस में संक्रमण को बेअसर करने की क्षमता भी है। 
विज्ञापन


थर्मल इमेजिंग कैमरा को वाईफाई से जोड़ा गया है। बस में सैंपल देने के लिए आने वाले व्यक्ति का यह कैमरा शरीर तापमान माप कर टीम को अलर्ट करने का काम करेगा। बस में एक ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन है जिसमें बगैर कोई बटन दबाए, हाथों को सैनिटाइज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डॉक्टरों व तकनीशियनों के लिए अलग केबिन, साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था, हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा, केंद्रीय निगरानी के लिए 24 घंटें कैमरा से निगरानी, बेहतर लाइट की व्यवस्था, मरीजों को लाने ले जाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था, डॉक्टर और मरीज के क्षेत्र के लिए डिफ्यूजन आधारित सैनिटाइजिंग सिस्टम, डॉक्टर और मरीज के बीच दोतरफा संचार प्रणाली समेत अन्य सुविधाओं से युक्त है। 


दक्षिणी दिल्ली के डीएम बीएम मिश्रा ने बताया कि यह आधुनिक सुविधा से लैस हैं और जिले के लिए काफी फायदेमंद होगी। कोरोना वायरस को लेकर अब स्क्रीनिंग की गति बढ़ाने में यह मददगार हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed