फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Warriors of Delhi, who are commanded to fight against covid 19

ये हैं दिल्ली के कोरोना वारियर्स, जिनके हाथ में है कोविड-19 से लड़ाई की कमान

Sun, 26 Apr 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Apr 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors of Delhi, who are commanded to fight against covid 19
coronavirus - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना से लड़ाई की कमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वयं अपने हाथों में संभाल रखी है। वे रोजाना शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और पूरी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। वे लगभग रोज जनता से मुखातिब हो कोरोना की स्थिति और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दे रहे हैं। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

वहीं, तकनीकी मामलों में केंद्र से तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद को दी गई है। वे केंद्र और दिल्ली के बीच सेतु की तरह काम कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय से कोरोना कमेटी की अगुवाई स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला कर रही हैं। मंत्रालय के ही दो शीर्ष अधिकारी उनका सहयोग कर रहे हैं। केंद्र के निर्देश और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर दिल्ली में कोरोना पर जो फैसले लिए जा रहे हैं, वे पद्मिनी सिंगला के माध्यम से ही जिलों और अस्पतालों को आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कोविड कमेटी की कमान इनके हाथ

कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर चल रही सभी गतिविधियों के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसमें प्रमुख अस्पतालों के शीर्ष डॉक्टर शामिल हैं। इस कमेटी की कमान इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंस (ILBS) के प्रमुख डॉक्टर शिव कुमार सरीन के हाथों में है। प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर उनकी टीम कोरोना संक्रमण को रोकने की कोशिशों में जुटी है। डीजीएचएस की शीर्ष अधिकारी डॉक्टर नूतन मुंडेजा अस्पतालों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अस्पताल प्रमुख

दिल्ली में कोरोना के इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इसे पूरी तरह कोरोना के लिए आरक्षित कर दिया गया है। डॉक्टर जेएस पासी के नेतृत्व में यहां मरीजों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा, एम्स अस्पताल, एम्स झज्जर, सफदरजंग अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनके अलावा सर गंगाराम अस्पताल, मैक्स अस्पताल की साकेत शाखा और अपोलो के एक ब्लॉक में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोना योद्धा के रुप में इतने लोग जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स की चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर सभी कोरोना योद्धाओं को जोड़ दिया गया है। इस वेबसाइट (https://covidwarriors.gov.in/) पर पूरे भारत से कोरोना से लड़ने वाले लोगों को (अब तक लगभग 1.25 करोड़) को जोड़ दिया गया है। इसमें 9.27 लाख एमबीबीएस डॉक्टर शामिल हैं।

अकेले दिल्ली में 170914 लोगों को इससे जोड़ा गया है। इसमें राजधानी के 17996 एमबीबीएस डॉक्टर, 2530 एमबीबीएस छात्र, 43865 नर्स और 11213 आयुष से जुड़े लोग शामिल हैं। इसके अलावा ईएसआईसी के चार अस्पताल, रेलवे का एक अस्पताल और लगभग छः हजार सेवानिवृत्त लोग भी कोरोना वारियर्स के रुप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed