फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus victims reach 10 in Gurugram

गुरुग्राम में 10 तक पहुंची कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 

Wed, 25 Mar 2020 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona virus victims reach 10 in Gurugram
demo pic - फोटो : social media

जिले में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईवी) से आई रिपोर्ट के मुताबिक दो और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना पीड़ितों में से एक सेक्टर 83 स्थित एमआर पालम गार्डन व एक पालम विहार निवासी है।

विज्ञापन


पालम विहार निवासी कोरोना पीड़ित युवक के बेटे और बेटी पहले से ही कोरोना पीड़ित हैं। अब युवक व उसकी सांस में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। 

जिला प्रशासन की तरफ से देर शाम जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक जिलेभर से 232 मरीजों से सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 182 मरीजों की अंतिम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें अब तक 10 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जबकि 172 मरीज कोरोना वायरस से मुक्त पाए गए हैं।
विज्ञापन


पालम विहार से सामने आए हैं चार मरीज 
बता दें कि कोरोना वायरस पीड़ितों में से सबसे ज्यादा 4 मरीज पालम विहार निवासी हैं, जबकि 2 मरीज निर्वाणा कंट्री व 2 मरीज सेक्टर 9 ए के रहने वाले हैं। वहीं एक मरीज सुशांत लोक व 1 मरीज सेक्टर 83 स्थित एमआर पालम गार्डन सोसायटी निवासी है। कोरोना पीड़ितों में सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के दो चिकित्सक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन से लौटी थी युवती 
उल्लेखनीय है कि पालम विहार निवासी 22 वर्षीय युवती ब्रिटेन की यात्रा पर गई थी वहां से लौटने के बाद उसमें कोरोना के लक्षण नजर आए थे।  जांच के बाद यूपी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। वही बाद में युवती का भाई भी कोरोना से पीड़ित हो गया था। अब युवती के पिता व उसकी नानी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed