{"_id":"5e3288cd8ebc3e4aed3574af","slug":"corona-virus-three-suspects-admitted-in-rml-hospital-reports-found-negative-all-discharged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंचा कोरोनावायरस, केरल में सामने आया एक मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत पहुंचा कोरोनावायरस, केरल में सामने आया एक मामला
Thu, 30 Jan 2020 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस की आशंका के मद्देनजर राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में जिन तीन मरीजों को भर्ती किया गया था उनकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में इन सभी के लिए राहतभरी खबर है। रिपोर्ट में किसी भी मरीज के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती तीन में से एक मरीज गाजियाबाद निवासी थी जबकि बाकी दो दिल्ली के ही निवासी हैं। ये तीनों हाल ही में चीन से लौटकर आए हैं और इनकी तबियत खराब थी। डॉक्टरों के अनुसार शुक्रवार तक तीनों मरीजों की रिपोर्ट पुणे स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला से आनी थी जो गुरुवार को ही आ गई है। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हुई
वहीं चीन में कोरोनावायरस के कारण 38 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है।
इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। हुबेई की राजधानी वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना आरंभ हुआ था और अब यह संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण निमोनिया होने के 7,711 पुष्ट मामले सामने आए हैं। उसने बताया कि इस बीमारी से अब तक कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि 1,370 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और बुधवार तक 12,167 लोगों के इस विषाणु की चपेट में आने की आशंका थी। वहीं 124 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोनावायरस के संक्रमण के बुधवार को कुल 1,737 नए मामलों की पुष्टि हुई।
त्रिपुरा के शख्स की मलेशिया में मौत
त्रिपुरा के परिवार ने दावा किया है कि कोरोनावायरस के कारण उनके परिवार के सदस्य की मलेशिया में मौत हो गई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपात बैठक बुलाई है।
तिब्बत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने की खबर
तिब्बत में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि होने की खबर है। तिब्बत में पहला मामला तब सामने आया जब चीन के हुबेई प्रांत के 34 साल के एक व्यक्ति ने तिब्बत की यात्रा के दौरान बीमार पड़ा।
वुहान से लाए गए जापान के तीन नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित
वुहान से जापान के उन तीन लोगों को वापस बुला लिया गया जिनकी जांच में उनके इस वायरस से संक्रमित होने का पता चला है। हालांकि जापान में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए समुचित कदम नहीं उठाने के लिए सरकार की आलोचना की जा रही है।
एयर इंडिया की पायलट यूनियन ने सचेत रहने को कहा
कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर चीन के वुहान शहर से भारतीयों को निकालने के लिए उड़ानें संचालित करने की एयर इंडिया की तैयारी के बीच, इस एयरलाइन की एक पायलट यूनियन ने आगाह किया है कि वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा है और किसी भी तरह का जोखिम उठाया नहीं जा सकता।
एयर इंडिया ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के हुबेई प्रांत से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दो उड़ानें संचालित करने की तैयारी की है।

कोरोना वायरस में होम्योपैथी कारगर: आयुष मंत्रालय
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए होम्योपैथी कारगर है। बुधवार को मंत्रालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि होम्योपैथिक और यूनानी की कुछ दवाएं अधिक कारगर हैं। इसमें होम्योपैथी की दवा आरसेनिकल एलबम-30 को खाली पेट लगातार तीन दिन तक लिया जाए तो संक्रमण से बचाव होगा। एक महीने बाद इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराया जा सकता है।
इन पांच बातों का रखें ध्यान
- 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
- बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें
- सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले एन-95 मास्क पहनें
- सर्दी, जुकाम, बुखार, कफ की शिकायत पर अस्पताल जाएं