दिल्ली में कोरोना LIVE: 293 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2918 हुई
- सीएम के केजरीवाल बोले, शॉपिंग मॉल और बाजार अभी नहीं खोले जाएंगे।
- स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2252 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 111 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
- नए मरीजों के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है।
- इसके बावजूद रविवार सुबह मंडियों में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होता नजर आया।
यहां पढ़ें दिल्ली में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विस्तार
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 293 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2918 हो गई है। कोरोना से अबतकर 54 लोगों की मौत हुई है।
Delhi: Food being distributed to the needy in Laxmi Nagar area, amid lockdown due to #COVID19; social distancing norms being followed pic.twitter.com/Beh0VCHypQ Delhi: People make purchases at wholesale fruit and vegetable market in Okhla, amid the #CoronavirusLockdown; social distancing norms flouted. pic.twitter.com/hT9aIk0F1s
एम्स में एक और नर्स संक्रमित
दिल्ली एम्स के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल में नियुक्त एक नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित पाई गई है। उनके दो बच्चों को भी संक्रमण हो गया है। हालांकि, जांच में उनके पति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
इससे पहले, ट्रॉमा सेंटर, कार्डियोलॉजी विभाग और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के तीन नर्सिंग अधिकारियों में संक्रमण पाया गया था। सभी चार नर्सों को अब अस्पताल के नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
एम्स के ओएसडी कार्यालय में नियुक्त एक सुरक्षा गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
हिंदू राव अस्पातल में सुविधाएं शुरू
दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल में सैनिटाइजेशन के बाद केजुअल्टी और इमरजेंसी वार्ड में सभी चिकित्सा सुविधा शुरू करने के लिए तैयार।
हाई कोर्ट ने घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर को सूचारू रुप से चलाने के लिए किए निर्देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि विशेष रूप से घरेलू हिंसा मामले से निपटने के लिए बनाए गए हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर को ठीक से कार्यात्मक रखा जाए और वे जो भी कॉल या संदेश प्राप्त कर रहे हैं, उनका जवाब दिया जाए।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने संबंधित प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि जो व्यक्ति हेल्पलाइन पर प्रतिक्रिया दे रहा है, उसे शिकायतकर्ताओं की सामान्य कठिनाइयों के संभावित उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और इस तरह के तंत्र को लागू किया जाना चाहिए, जिसके द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
जगजीवन राम अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं बंद
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि जहांगीरपुरी इलाके में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों सहित 44स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य स्टाफ सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के जगजीवन राम अस्पताल, जहांगीरपुरी से इलाके से कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। इसमें अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। ऐसे लगभग 40 कर्मचारी हैं।
डॉ. हर्षवर्धन ने किया एम्स का निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर को पूर्ण रूप से कोविड-19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है।
अनुमति के बाद भी नहीं खुलीं दुकानें
दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ इस कदर फैल चुका है कि शनिवार को केंद्र सरकार और आज अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलने के बावजूद अधिकतर इलाकों में दुकानें नहीं खुलीं। सभी के शटर गिरे रहे।
दिल्ली सोनीपत सीमा सील
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोनीपत जिलाधिकारी ने दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर को सील करने के आदेश दिए हैं। तीन मई तक के लिए सीमा को सील कर दिया गया है।
सीएम केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस
बाबू जगजीवन राम अस्पताल का कैट्स कर्मचारी संक्रमित
बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में आया कैट्स एंबुलेंस के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि दो दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन अब तक उसे अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है। उसकी ड्यूटी बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज में लगी थी। संक्रमण की जानकारी मिलते ही अस्पताल के आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया है।
लक्ष्मी नगर में भोजन वितरण
लक्ष्मी नगर इलाके में लॉकडाउन के कारण तमाम तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए।
ओखला मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोग
ओखला फल व सब्जी मंडी में आज सुबह लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंडी में लोगों की भीड़ दिखी और सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई।