{"_id":"61e8364057edfb43d343ef82","slug":"corona-virus-in-delhi-13-785-new-cases-and-35-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,785 नए मामले, 35 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,785 नए मामले, 35 लोगों की मौत
Wed, 19 Jan 2022 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:33 PM IST
सार
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,785 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 35 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन बाद दिल्ली में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। 14 जनवरी से लगातार दैनिक संक्रमित रोगियों की संख्या कम हो रही थी। बुधवार को संक्रमित मरीजों के अलावा संक्रमण दर में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 57776 नमूनों की जांच की गई। जिनमें 13785 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 23.86 फीसदी दर्ज की गई है। इनके अलावा 35 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। हालांकि राहत है कि 16580 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इससे पहले 18 जनवरी को 52002 नमूनों की जांच में 11684 (22.47 फीसदी) लोग संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
दिल्ली में 75282 मरीज उपचाराधीन
इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 17,47,966 हुई है जिनमें 16,47,224 मरीज अब तक ठीक भी हुए हैं लेकिन 25460 रोगियों की मौत हुई है। हालांकि पिछले एक दिन में तीन हजार अधिक रिकवरी होने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल दिल्ली में 75282 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 58501 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। इनके अलावा 358 मरीज कोविड स्वास्थ्य और 14 रोगी कोविड निगरानी केंद्र में हैं। अस्पतालों में 2734 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 855 मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। वहीं 908 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी पर रखा गया है। इनमें से 147 मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती 2734 में से 371 मरीज बाहरी राज्यों से
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती 2734 में से 371 मरीज बाहरी राज्यों से हैं। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की बात करें तो इनमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में अब 39489 इलाके पूरी तरह से सील किए जा चुके हैं। प्रत्येक इलाके को 14 दिन के लिए सील किया गया है। टीकाकरण को लेकर विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 1.20 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 1,62,770 लोगों को अबतक एहतियात खुराक मिली है। इनके अलावा 6.52 लाख किशोर पहली खुराक ले चुके हैं।
दिल्ली में ऐसे घट-बढ़ रहा कोरोना
- दिन संक्रमित मरीज संक्रमण दर मौत
- 14 24383 30.64 34
- 15 20718 30.64 30
- 16 18286 27.87 28
- 17 12527 27.99 24
- 18 11684 22.47 38
- 19 13785 23.86 35