{"_id":"5e6652888ebc3ef403732321","slug":"corona-virus-confirmed-in-paytm-employee-wife-investigation-report-from-pune-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में हुई कोरोना की पुष्टि, पुणे से आई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में हुई कोरोना की पुष्टि, पुणे से आई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली
Mon, 09 Mar 2020 07:58 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का एक और संक्रमित मरीज मिला है। वायरस की पुष्टि होने के बाद अब दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पेटीएम कर्मचारी (जो पहले से ही कोरोना संक्रमित है) की पत्नी में भी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी कुछ समय पहले इटली की यात्रा कर लौटे थे। दोनों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, तीन दिन पहले जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी में वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसके पूरे परिवार को अलग कर दिया था, हालांकि इसी बीच उसकी पत्नी में भी लक्षण देखने को मिले थे, जिसके चलते सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। एम्स की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
एम्स की रिपोर्ट के आधार पर महिला के सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब में भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। इससे अब दिल्ली में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या चार हो गई है। अभी तक मयूर विहार निवासी 45 वर्षीय मरीज के अलावा 25 वर्षीय उत्तम नगर और जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी कोरोना वायरस ग्रस्त पाए जा चुके हैं। इन तीनों लोगों ने ही हाल ही में विदेश यात्रा की थी।
विज्ञापन