फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona recovery rate in capital crosses national level

राहत की बातः राष्ट्रीय स्तर से अधिक हुई राजधानी में कोरोना की रिकवरी दर

Sat, 27 Jun 2020 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2020 04:58 AM IST
सार

  • पहली बार 60.3 फीसदी पहुंची रिकवरी दर, 58.2 फीसदी पूरे देश की
  • बीते 10 दिनों में ठीक हुए करीब 29 हजार मरीज
  • सबसे ज्यादा रिकवरी दर गुजरात में है

विज्ञापन
Corona recovery rate in capital crosses national level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन यहां ठीक होने वाले मरीजों की दर अब राष्ट्रीय स्तर से अधिक हो गई है। दिल्ली में रिकवरी दर फिलहाल 60.3 फीसदी है, जो देश के कुल रिकवरी रेट से ज्यादा है। बीते 10 दिन में करीब 29 हजार मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,90,401 हो गई है। इनमें से 2,85,637 मरीज ठीक हुए हैं। इस लिहाज से राष्ट्रीय रिकवरी दर 58.2 फीसदी है। वहीं, राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 73,780 है। इनमें से 44,765 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस हिसाब से दिल्ली का रिकवरी रेट अब 60.3 फीसदी हो गया है, जो राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा हुई है। 10 दिन पहले कोरोना के कुल 42,829 मामले थे। इनमें से 16,427 लोग ठीक होकर घर लौट चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी, 15 जून तक 38.30 फीसदी लोग ठीक हुए थे, लेकिन अब यह दर 60.3 फीसदी हो गई।  ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बीते 10 दिनों में 22 फीसदी से अधिक बढ़ी है। अन्य राज्यों से तुलना करें तो दिल्ली का रिकवरी दर महाराष्ट्र और तमिलनाडु से ज्यादा है। सबसे ज्यादा रिकवरी दर गुजरात में है।

टॉप पांच राज्यों की स्थिति
राज्य    कुल मामले    ठीक हुए    रिकवरी दर (फीसदी)
1. महाराष्ट्र    1,47741    77,453    51.9
2. दिल्ली    73,780    44,765    60.3
3. तमिलनाडु    70,977    39,999    56.4
4. गुजरात    29,520    21,498    72.5
5. उत्तर प्रदेश    20,193    13,196    65.1
नोट : आंकड़े 25 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed