फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona positive case continues to come out across UP from jamaat people 

यूपी : जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला तेज, पहचान के काम में तेजी

Sun, 05 Apr 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
corona positive case continues to come out across UP from jamaat people 
Corona Virus - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश में जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में कई जमातियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अकेले आगरा में 25 जमाती, जबकि गाजियाबाद में नौ जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उनके परिजनों को क्वारंटीन करने और संपर्क में आए लोगों की पहचान का काम भी तेज हो गया। इसके अलावा विभिन्न जनपदों में जमातियों के पकड़े जाने के काम में भी तेजी लाई गई है।

विज्ञापन


आगरा : 24 और जमाती कोरोना संक्रमित मिले
शहर में 24 और जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर ताजनगरी में कोरोना के कुल 45 मामले हो गए हैं। इनमें 32 जमाती हैं। ये सभी दिल्ली के मरकज से लौटे थे। कुल 137 जमातियों के नमूने लेकर इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। उधर, हरदोई में जमात में शामिल होकर लौटे धौलपुर के एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद : 9 और जमाती संक्रमित
शहर में शनिवार को 9 और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे संक्रमित जमातियों की संख्या 13 हो गई है। जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल से एमएमजी अस्पताल शिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस :  सासनी की मस्जिद में मिले कुछ जमातियों में से चार जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मिर्जापुर-गाजीपुर : 4 पॉजिटिव
वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों में शनिवार को चार और जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो मिर्जापुर और दो गाजीपुर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

महराजगंज : 6 जमातियों में कोरोना की पुष्टि
लक्ष्मीपुर/ कोल्हुई। दिल्ली के तब्लीगी जमात से लौटे जिले के 21 लोगों में से पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के तीन व कोल्हुई थाना क्षेत्र के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी के परिजनों को आइसोलेट कर नमूने जांच के लिए भेजे गए है।

कानपुर : 15 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव
जिले में शनिवार को 15 जमातियों समेत 28 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच जमातियों के संपर्क में आने वाले 20 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। कई मस्जिदों को सैनिटाइज कराने के बाद प्रशासन ने बाबूपुरवा की छह मस्जिदें सील कर दी हैं।

सहारनपुर : अब तक 500 जमाती चिह्नित
सहारनपुर जिले में अब तक 500 से अधिक जमातियों को चिह्नित किया गया है। सहारनपुर में छह एफआईआर पंजीकृत की गई हैं।


बस्ती :  50 जमाती पकड़े, सभी मुंबई के
बस्ती में 50 जमाती पकड़े गए हैं। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इनमें से 31 को ओपेक कैली व 10 को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जबकि शेष 9 को रुधौली तहसील की जामा मस्जिद में रखा गया है।

औरैया : 13 जमातियों में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
पिछले दिनों पकड़े गए 13 जमातियों में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 में से 11 शामली के  और दो तेलंगाना के थे। सीएमओ ने बताया कि आइसोलेट किए गए इन 13 जमातियों में से कई ने मांसाहारी भोजन की मांग की थी, जिसे नकार दिया गया।



मस्जिद में ठहरे असम के लोग पकड़े गए, कई इलाके सील
राजधानी के कैंट क्षेत्र की मस्जिद में पकड़े गए 12 लोगों के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की धरपकड़ जारी है। पुलिस ने मड़ियांव के केशवनगर में स्थित मस्जिद में रुके छह लोगों को पकड़ा है। सभी के नमूने लिए गए हैं। सभी आसाम के रहने वाले हैं। ये सभी सदर इलाके में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed