फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona patients from other states increased infection rate in Delhi

सूरत-ए-हालः दिल्ली में दूसरे राज्यों के कोरोना मरीजों ने बढ़ाई संक्रमण की रफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Sep 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
Corona patients from other states increased infection rate in Delhi
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या में दो सप्ताह से वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि करीब 33 फीसदी मरीज एनसीआर और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं, जबकि कोविड इलाज के लिए करीब 50 प्रतिशत मरीज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों से आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इससे अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इन रोगियों के बढ़ने से एक अगस्त से अब तक करीब 1700 अतिरिक्त बेड भर चुके हैं। 
विज्ञापन


इस समय अस्पतालों में 4477 बेड भरे हुए हैं। इनमें 1500 बेड पर दिल्ली से बाहर के मरीज भर्ती हैं। हालांकि, राजधानी में अभी भी 65 फीसदी से अधिक बेड खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में ब्रोंकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नवीन किशोर ने बताया कि कोविड-19 इलाज के लिए दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आ रहे हैं। उनके अस्पताल में 80 प्रतिशत से अधिक मरीज दिल्ली से बाहर के हैं, जिसमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से हैं। अधिकतर बड़े निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। इनमें से 70 फीसदी पर दिल्ली से बाहर के मरीज हैं।


चार बड़े निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भरे
दिल्ली के अपोलो अस्पताल, फोर्टिस, मैक्स साकेत और पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल मेें सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आईसीयू बेड पर अधिकतर मरीज दिल्ली से बाहर के हैं।

अस्पतालों की वर्तमान स्थिति
कुल बेड    14140
भर्ती मरीज    4477
खाली बेड    9663

प्रमुख अस्पतालों में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के भर्ती मरीजों पर एक नजर
अस्पताल    कुल मरीज    दिल्ली    बाहरी    
बीएलके           98           47      51
अपोलो           158           47    111
मैक्स साकेत    175            80    95
सर गंगा राम    100            44    66 (28 अगस्त की स्थिति) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed