फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona patients decreased in Delhi Corona Virus 2023

Corona Virus: दिल्ली में घटे कोरोना के मरीज, अब भी मंडरा रहा है खतरा; डॉक्टर बोले- नियमों का करें पालन

Fri, 22 Dec 2023 10:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Dec 2023 10:25 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी लोग कोरोना नियमों का सख्ती से पालने करें। 
 

विज्ञापन
Corona patients decreased in Delhi Corona Virus 2023
दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या कम हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को दिल्ली के आईसीयू-वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को छुट्टी दे दी गई। दिल्ली सरकार के कोरोना एप के मुताबिक, राजधानी के अस्पतालों में कोरोना के पांच मरीज भर्ती हैं। इनमें से चार मरीजों को ऑक्सीजन पर जबकि दो मरीजों को आईसीयू पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। इस समय अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुखाम, बुखार, वायरल सहित अन्य रोग के मामले आ रहे हैं। ऐसे मामले जनवरी तक आते हैं। इन रोगियों में भी कोविड के लक्षण होते हैं, लेकिन कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिल रहे हैं। दिल्ली में कोरोना जांच के दौरान 0.5 फीसदी से भी कम लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं जो देश के अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में कोरोना को लेकर अभी स्थिति बेहतर है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यदि किसी को खांसी, जुखाम, बुखार, वायरल या अन्य कोई मौसमी फ्लू है तो सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed