फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Typewriter of Delhi-6 changed Krishna Bhakti style 60 years ago

दिल्ली-6 के 'कोरोना' ने 60 साल पहले बदल दी कृष्ण भक्ति की शैली

Sun, 09 Aug 2020 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2020 04:53 AM IST
सार

  • इस्कॉन के संस्थापक ने सन् 1960 में 32 रुपए में मालीवाड़ा बाजार से खरीदा था कोरोना टाइपराइटर 

विज्ञापन
Corona Typewriter of Delhi-6 changed Krishna Bhakti style 60 years ago
कोरोना टाइपराइटर पर गीता टाइप करते इस्कॉन संस्थापक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस तरह आज कोरोना वायरस ने दुनियाभर में इंसान के जीने का तरीका बदल दिया है, ठीक उसी प्रकार लगभग 60 साल पहले इस्कॉन के संस्थापक अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी ने दिल्ली-6 से खरीद कर लाए एक कोरोना टाइपराइटर से दुनियाभर में कृष्ण भक्ति की रूपरेखा बदल कर रख दी थी। 

विज्ञापन


भक्तिवेदांत स्वामी ने वर्ष 1960 में वृंदावन से दिल्ली आकर चांदनी चौक के छिपीवाड़ा में 200 गज की एक छोटी सी जगह पर अपना स्थान बनाया था। मालीवाड़ा बाजार से उन्होंने 32 रुपये का एक कोरोना टाइपराइटर खरीदा था। इसी टाइपराइटर से उन्होंने श्रीमदभगवत गीता का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद कर टाइप किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने ही इसकी प्रूफरीडिंग की थी और प्रिंट करवाया था। उन्होंने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन, शिक्षा मंत्री केएल श्रीमाली और गीता प्रेस के प्रमुख हनुमान प्रसाद पोद्दार को भी श्रीमदभगवतम् की एक-एक प्रति भेंट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में बदल गई कृष्ण-भक्ति की रूपरेखा
आज दुनिया भर में इस्कान द्वारा बनाए भगवान श्री कृष्ण के 700 मंदिर हैं। अकेले भारत में 108 मंदिर हैं। भगवान श्री कृष्ण के दुनियाभर में लाखों भक्त हैं। लेकिन यह सब तब संभव हो पाया जब अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार करने अमेरिका जा पहुंचे। उस समय पूरी दुनिया अंग्रेजी भाषा और अमेरिका की तरफ देख रही थी। इसलिए उन्होंने वर्ष 1966 में इस्कॉन का पहला मंदिर भी 20 सेकंड एवेन्यू न्यूयॉर्क में बनवाया। जहां से भगवान श्रीकृष्ण दुनिया भर में सुगमता के साथ पहुंच गए। 


दुनियाभर के इस्कॉन मंदिरों का केंद्र है चांदनी चौक
चांदनी चौक मंदिर के सदस्य नीलकंपठ दास ने बताया की 25 जुलाई सन 1967 को वेदांती महाराज अमेरिका से वापस आए और चांदनी चौक में इस्कॉन की आधारशिला रखी। इसी मंदिर के अंदर वेदांती जी से जुड़ी स्मृतियों को संजोकर रखा गया है। यहां पर कोरोना टाइपराइटर पर काम करते हुए अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी की तस्वीरें आज भी देखी जा सकती हैं। कोरोना काल में जिनकी प्रासंगिकता बढ़ गई है।

कोरोना टाइपराइटर
अमेरिका की स्मिथ कोरोना टाइपराइटर कंपनी की स्थापना 1886 में लेमैन, विलबर्ट, मोनरो और अर्लबर्ट स्मिथ ने मिलकर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed