फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona is frightening, but the government is not even doing five thousand tests daily

कोरोना हुआ भयावह, लेकिन रोज पांच हजार टेस्ट भी नहीं करा रही सरकार

Fri, 12 Jun 2020 08:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jun 2020 08:37 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि देश में सबसे ज्यादा टेस्ट करा रही दिल्ली सरकार                  
  • 11 जून तक दिल्ली में कोरोना के कुल 2.71 लाख टेस्ट हो चुके हैं

विज्ञापन
Corona is frightening, but the government is not even doing five thousand tests daily
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI (File)

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सरकार के मुताबिक यह अब तक 1085 लोगों की जान ले चुका है। लेकिन इसके बाद भी जून माह में दिल्ली में कोरोना के रोज पांच हजार से भी कम टेस्ट किये जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा तब है जब राजधानी में सरकार से जुड़े 17 कोरोना टेस्टिंग सेंटर सहित लगभग 37 सेंटरों पर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके पहले सरकार ने राजधानी में आक्रामक रूप से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया था।  
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक़ 11 जून तक राजधानी में कुल 271515 कोरोना टेस्ट किये गये थे। इसी माह की पहली तारीख 1 जून तक कोरोना के कुल 2,17,537 कोरोना टेस्ट किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार शुरुआती 11 दिनों में दिल्ली में कुल 53978 कोरोना टेस्ट किए गये। इस तरह जून के पहले 11 दिनों में लगभग 4,907 टेस्ट रोज किये गये। 
 
सरकार की जानकारी के मुताबिक दो मई तक दिल्ली में कोरोना के कुल 58210 टेस्ट किये गये थे। जबकि 15 मई तक कुल 125189 टेस्ट किये गये थे।

मई के पहले पखवाड़े में लगभग 66979 टेस्ट किये गये थे। इस प्रकार शुरुआती 14 दिन में औसतन 4784 टेस्ट प्रतिदिन किये गये।      
 
आंकड़ों के मुताबिक 15 मई तक दिल्ली में कुल 125189 कोरोना टेस्ट किये गये थे। जबकि 31 मई तक कुल 212784 टेस्ट किए गए थे।

इस प्रकार मई के अंतिम 16 दिनों में कुल 87,595 टेस्ट किए गए। यह औसतन 5474 टेस्ट होता है।    

तारीख - कुल टेस्ट (Cumulative Corona Test)

11 जून-    2 लाख 71 हजार 515
01 जून-    2 लाख 17 हजार 537
31 मई-    2 लाख 12 हजार 784
15 मई-    01 लाख 25 हजार 189
02 मई-    58 हजार 210
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed