फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infection rate decreased by three percent in a week in delhi

उम्मीदः कोरोना संक्रमण की दर हफ्ते भर में तीन फीसदी घटी

Mon, 04 May 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Corona infection rate decreased by three percent in a week in delhi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

जांच का दायरा बढ़ने से दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं पर संक्रमित लोगों की दर में कमी आई है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना की संक्रमण दर 9 फीसदी से घटकर 6 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,दो मई तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 4,122 हो गए हैं। इनमें से कुल 1,256 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुकें हैं और 64 लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी में 24 से 30 अप्रैल तक 19,010 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,430  लोग संक्रमित मिले। इस हिसाब से संक्रमण की दर 6 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


 वहीं, इससे पहले सप्ताह में 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 27,492 सैंपल की जांच की गई। इसमें 2,376 लोग संक्रमित पाए गए। इस सप्ताह में संक्रमण दर करीब 9 फीसदी रही। इससे पता चलता है कि राजधानी में संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह में 29 अप्रैल को संक्रमण दर सबसे कम रही। इस दिन 3,855 लोगों जांच की गई । इसमें 125 लोग संक्रमित पाए गए। इस दिन संक्रमण दर करीब 4 फीसदी ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के अनुसार, राजधानी में प्रति 10 लाख पर अब 2338 लोगों की जांच हो रही है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 500 का है। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिस हिसाब से जांच ज्यादा हो रही है। उसके मुकाबले संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। जिससे संक्रमण दर में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed