{"_id":"5f0274b58ebc3e42c4599784","slug":"corona-infection-rate-decreased-by-14-percent-in-two-weeks-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए बड़ी राहत, दो सप्ताह में 14 फीसदी कम हुई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए बड़ी राहत, दो सप्ताह में 14 फीसदी कम हुई संक्रमण दर
Mon, 06 Jul 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:17 AM IST
सार
- अब 100 में से महज 10 लोग ही मिल रहे हैं संक्रमित
- 15 मई के आसपास 100 में से 35 लोग आ रहे थे पॉजिटिव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। अब 100 में से महज 10 लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। एक समय यह संख्या 35 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 जून तक यह दर 24 फीसदी थी, जो अब घटकर 10 फीसदी से कम हो गई है। 23 जून को 16152 लोगों की जांच में कोरोना के 3947 मामले आए थे।
विज्ञापन
लिहाजा, संक्रमण दर 26 फीसदी थी। 5 जुलाई को कुल 23,136 लोगों की जांच में 2244 केस आए। अब संक्रमण दर 9.8 फीसदी है। यानी बीते दो सप्ताह मे संक्रमण दर 14 फीसदी की कमी आई है। 15 मई के दौरान यह दर 35 फीसदी पहुंच गई थी। उस समय 6500 जांच में ही औसतन मामले आ रहे थे। 5 जून तक यह दर 27 फीसदी थी।
विज्ञापन
इस तरह कम हुई संक्रमण दर
तारीख संक्रमण दर
23 जून 24
25 जून 20
27 जून 15.48
29 जून 13
30 जून 12.80
01 जुलाई 13
02 जुलाई 12.33
03 जुलाई 11.0
04 जुलाई 11.3
05 जुलाई 9.8
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।
गौरतलब है कि रविवार को कोरोना वायरस के 2244 नए मामले सामने आए। जबकि 63 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में रविवार को 3083 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99444 हो गई है। दिल्ली में अब तक 71339 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 3067 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25038 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को 9873 आरटी-पीसीआर और 13263 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 643504 कोरोना जांच की गई हैं।
हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल अस्पतालों में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 15000 बेड हैं, जिनमें से 5300 पर उपचार चल रहा है। हां आईसीयू बेड की कमी है। अगर दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है तो यह बेड हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।