फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infection in Delhi is twice the national level

जान और जहान की जद्दोजहद के बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमण राष्ट्रीय स्तर से दोगुना

Fri, 08 May 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 May 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Corona infection in Delhi is twice the national level

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर राष्ट्रीय स्तर के औसत से दोगुना हो चुकी है। पहले 60 दिनों में राजधानी में 3515 संक्रमित मिले थे, जबकि बीते छह दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यानी, एक से छह मई के बीच एक तिहाई मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में कोरोना की जांच बेहतर तरीके से हो रही है। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली का आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन अभी इसे और भी ज्यादा गति देने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2 मार्च को पहला संक्रमित मिला था। तब से लेकर 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। 30 अप्रैल को दिल्ली में 76 नए मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3515 हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। बीते छह दिनों में 2017 नए मरीज मिल चुके हैं। विभाग के अनुसार, 36.5 फीसदी मरीज एक से छह मई के बीच आए हैं। दिल्ली की संक्रमण दर फिलहाल 8 फीसदी हो चुकी है, जो राष्ट्रीय स्तर से करीब दोगुना है। 


दिल्ली की रिकवरी दर में भी थोड़ी गिरावट आई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी दर 28 से घटकर 27.87 फीसदी दर्ज की गई है, जबकि कोरोना मृत्यु दर 1.17 फीसदी है।
 

कारोना का कहर: दिल्ली पर एक नजर

छह दिन में 2017 मरीज

  • 1 मई- 223
  • 2 मई -384
  • 3 मई - 427
  • 4 मई -349
  • 5 मई-206
  • 6 मई - 428
  • दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर 279 लोग मिल रहे संक्रमित।
  • दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर 3630 लोगों की हो रही है जांच।
  • दिल्ली में संक्रमण दर है 8 फीसदी, यानी हर दिन 100 में से आठ सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं।

 

  • दिल्ली में कुल मरीज- 5532
  • ठीक हो चुके-1542
  • मौत - 65
  • फिलहाल भर्ती -3925
  • अब तक हो चुकी हैं जांच - 71,934
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed