चिंताजनक: गले में खराश व हल्की खांसी वाले मरीजों में मिल रहा कोरोना संक्रमण, फ्लू जैसे लक्षण भी आ रहे सामने
दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमितों में बुखार, गले में खराश व हल्की खांसी जैसे फ्लू वाले लक्षण मिल रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों में संख्या में बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर भी बढ़ रही है। वहीं, अस्पतालों में इन दिनों पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि, नए मरीजों में कोरोना के लक्षणों को लेकर बदलाव नहीं हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमितों में बुखार, गले में खराश व हल्की खांसी जैसे फ्लू वाले लक्षण मिल रहे हैं।
दिल्ली में बीते सप्ताह ही दिल्ली सरकार के यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस अस्पताल में दो नए सब वैरिएंट मिले थे। अस्पताल द्वारा की गई जीनोम सीक्वेसिंग में ओमिक्रॉन के बीए 2.38 व बीए 2.37 सब-वैरिएंट मिले थे। इससे पहले दिल्ली में बीए.2 सब वैरिएंट देखने को मिल रहा था।
इस संबंध में दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में लगातार मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, इन मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में खांसी, गले की खराश और बुखार जैसे लक्षण हैं, जो आमतौर पर फ्लू वाली स्थिति में देखे जाते हैं। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं रखा गया है। वहीं, जितने मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं उनमें करीब 90 फीसदी मरीज तीन से चार दिनों में ही कोरोना से ठीक से भी हो रहे हैं।
वायरस में हो रहा म्यूटेशन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों के मुताबिक, वायरस में लगातार म्यूटेशन हो रहा है। इस वजह से कोरोना के नए सब-वैरिएंट देखने को मिल रहे हैं। इसको देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। यदि हल्की खांसी या गले में खराश हो रही है तो लोगों को तुरंत कोरोना की जांच कराते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि, नए सब-वैरिएंट अधिक संक्रामक साबित हो रहा है।
1534 संक्रमित मिले, 3 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। शनिवार को कोरोना के 1534 नए मामले मिले हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। नए मामले के साथ संक्रमण दर 7.71 रही। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 8.18 फीसदी रही थी। राहत की बात यह भी है कि 1255 मरीजों ने कोरोना को हराया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 3370 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को मरीजों की संख्या 241 दर्ज की गई है, जिसमें आईसीयू में 70, ऑक्सीजन पर 79 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज भर्ती हैं। ब्यूरो
लोकनायक में सभी संक्रमितों की हो रही जीनोम सीक्वेसिंंग
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन होने वाले टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। बीते दो सप्ताह में ही टेस्ट की संख्या में दो हजार की वृद्धि की गई है। वहीं, लोकनायक अस्पताल स्थित जीनोम सीक्वेसिंग लैब में भी अब पहले के मुकाबले अधिक नमूनों की जांच हो रही है। दिल्ली में बीते एक सप्ताह में संक्रमण दर में तेजी से वृद्धि हुई है। शुक्रवार को दर्ज 8.18 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक है। इससे पहले 27 जनवरी को संक्रमण दर नौ फीसदी से अधिक पहुंची थी। विशेषज्ञ कहते हैं कि बड़े स्तर पर लापरवाही के कारण दिल्ली में नए मामलों के साथ संक्रमण दर में वृद्धि हुई है।