फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infected figures exceeded 25 thousand in Delhi

दिल्ली में 25 हजार के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 22 की मौत, 1359 पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2020 06:31 AM IST
सार

  • दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कुल संक्रमितों की संख्या 25004 हो गई है
  • विभाग के अनुसार दिल्ली के कोविड अस्पतालों में 8386 बेड और 408 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं
  • अब तक  3306 बेड और 307 वेंटिलेटर भर चुके हैं

विज्ञापन
Corona infected figures exceeded 25 thousand in Delhi
Corona - फोटो : Twitter

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत हो गई जबकि 1359 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 356 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कुल संक्रमितों की संख्या 25004 हो गई है, जबकि 650 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में  बृहस्पतिवार को 44 मौतें बताई गई हैं। हालांकि, इनमें से 22 ही बीते 24 घंटे के हैं। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार दिल्ली के कोविड अस्पतालों में 8386 बेड और 408 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से अब तक  3306 बेड और 307 वेंटिलेटर भर चुके हैं। वहीं, कोविड हेल्थ सेंटर में 177 और कोविड केयर सेंटर में 987 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 285 और कोविड केयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में 5292 मरीजों को रखने की क्षमता है। 

आंकड़ों की जुबानी...
कुल संक्रमित - 25004 
कुल जांच-236506 
मौत  650  
ठीक हुए-9898 
 सक्रिय मामले-14456   

सरकार ने दिए दिशा-निर्देश
इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि अन्य रोगों के मरीजों को यदि कोरोना हो तो कोई भी अस्पताल उनके इलाज से इनकार न कर सके। अगर 20 प्रतिशत बेड सुरक्षित करने में लॉजिस्टिक दिक्कत होगी तो पूरे अस्पताल को कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों को एक दिन का समय दिया है।


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साफ कहना है कि सबकी जान बचाना सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पांच सरकारी व तीन प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना आरक्षित बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed